पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • आईआईटी आईएसएम के प्लेसमेंट सेल से जुड़ेंगी स्टूडेंट्स की टीमें

आईआईटी आईएसएम के प्लेसमेंट सेल से जुड़ेंगी स्टूडेंट्स की टीमें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | आईआईटी धनबाद प्रशासन ने प्लेसमेंट के प्रति छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने और उन्हें इसकी जानकारी आसानी से देने के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में छात्रों की कई टीमें बनाने का निर्णय लिया है। दूसरे आईआईटी की तर्ज पर अब हर सत्र में छात्र-छात्राओं की चार टीमों को सेल से जोड़ा जाएगा। इन टीमों में वैसे सभी कोर्स के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा, जो प्लेसमेंट के लिए एलिजिबल है। आईआईटी प्रशासन के अनुसार स्टूडेंट्स को-ऑर्डिनेटर प्लेसमेंट टीम (एससीपीटी), स्टूडेंट्स प्लेसमेंट रिप्रजेंटेटिव (एसपीआर), स्टूडेंट्स इंटर्नशिप रिप्रजेंटेटिव (एसआईआर) के लिए छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि के रूप में नामों की घोषणा संबंधित डिपार्टमेंट की ओर से की जाएगी। वहीं, वेब को-ऑर्डिनेटर ग्रुप में शामिल छात्रों के प्रतिनिधि के रूप में नामों की घोषणा डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करेगा।

खबरें और भी हैं...