मैनेजमेंट विभाग का को-ऑर्डिनेटर बनने से डॉ दास का इनकार
धनबाद | बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डॉ एसकेएल दास को मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही छह अन्य कोर्स के लिए भी को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गई थी। हालांकि डॉ एसकेएल दास ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का कोऑर्डिनेटर बनने से इनकार कर दिया है। डॉ दास ने इस संबंध में लिखित जानकारी विवि प्रशासन को दे दी है।