बीआईटी सिंदरी में स्थापित होगी नैनो टेक्नोलॉजी लैब
बीबीएमकेयू में बनेगा इंडीजीनियस एक्सपेरिमेंट सेंटर
बीबीएमकेयू के रजिस्ट्रार ने बताया कि डॉ देशदीप की मदद से विवि में इंडीजीनियस एक्सपेरिमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह सेंटर स्वदेशी उपकरणों से तैयार किया जाएगा। इसमें एक्सपेरिमेंट करना भी किफायती होगा। बीबीएमकेयू के स्टूडेंट के अलावा अन्य लोग भी इसका उपयोग कर सकेंगे।
सिलेबस में भी जोड़े जाएंगे एक्सपेरिमेंट
रजिस्ट्रार ने बताया कि बीबीएमकेयू के यूजी और पीजी फिजिक्स के सिलेबस में भी एक्सपेरिमेंट को जोड़ा जाएगा, ताकि स्टूडेंट उनसे जुड़े विषयों को अच्छी तरह समझ सकें। सिलेबस भी इंडस्ट्री की जरूरत के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा। इसमें भी डॉ शाहदेव की मदद ली जाएगी।