बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ डीके सिंह के पिता का निधन
धनबाद | कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीके सिंह के पिता मनोकामना सिंह का बुधवार को निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार थे। पटना के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सूचना मिलने के बाद कुलपति डॉ सिंह अपने पैतृक गांव छपरा जिले के आमी के लिए रवाना हो गए। बीआईटी सिंदरी और बीबीएमकेयू के शिक्षकों ने शोक जताया है।