पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • दोस्त की छोड़ी पत्नी से शादी करने गए युवक को परिजनों ने मार डाला

दोस्त की छोड़ी पत्नी से शादी करने गए युवक को परिजनों ने मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | सिंदरी का राकेश शर्मा छह महीना पहले छोड़ी गई अपनी प|ी से अपने दोस्त वासुदेव की शादी कराना चाहता था। इसका प्रस्ताव लेकर मटकुरिया अपनी ससुराल पहुंचा था। राकेश के साथ वासुदेव मंडल, जामुन सिंह और दिनेश जायसवाल भी आए थे। राकेश ने ससुर विजय विश्वकर्मा को प्रस्ताव दिया, जिस पर वे नाराज हाे गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। मौके से राकेश, जामुन और दिनेश भाग निकले, लेकिन वासुदेव पकड़ा गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल अवस्था में उसे पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वासुदेव मंडल के पिता सीताराम मंडल के फर्दबयान पर बैंक मोड़ थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। विजय विश्वकर्मा, विजय का दामाद रोहित विश्वकर्मा, रोहित की प|ी विनिता और बेटी काजल सहित 15-20 पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप है।

खबरें और भी हैं...