भागते समय ही बच्चा मर गया था, नदी में फेंक दिया था शव
महुदा के तरगा बस्ती से साली के दो माह के जिस बच्चे को लेकर 11 जनवरी को प्रमोद प्रजापति भाग गया था, उसकी उसी दिन मौत हो गई थी। उसने शव रास्ते में पड़नेवाली नदी में फेंक दिया था। प्रमोद ने यह खुलासा महुदा पुलिस की पूछताछ के दौरान किया। रिमांड के दौरान पहले तो वह कहता रहा कि वह बच्चे को ले ही नहीं गया था और उसे उसके बारे में कुछ पता नहीं है, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने पूरी बात उगल दी। हालांकि पुलिस को प्रमोद के बयान पर भरोसा नहीं है। उसे लेकर पुलिस उस जगह जाएगी, जहां उसके मुताबिक उसने बच्चे को फेंका था।
प्रमोद के खिलाफ केस में जुड़ेगी हत्या की धारा
प्रमोद के बयान का सत्यापन करने के बाद पुलिस अगर उसकी बातों से संतुष्ट हो जाती है, तो उसके खिलाफ अलग से हत्या का धारा लगाएगी। अभी प्रमोद के खिलाफ महुदा थाने में नवजात की चोरी की एफआईआर दर्ज है।
जयपुर में हुई गई थी गिरफ्तारी, की थी फायरिंग
प्रमोद इस साल 11 मई को अपनी ससुराल महुदा में था। ससुराल वालों ने उसके साथ उसकी प|ी को विदा नहीं किया, तो वह गुस्से में आ गया। इसके बाद वह साली के दो माह के बच्चे को लेकर भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का पता नहीं चला, तो परिजनों ने 15 जनवरी को महुदा थाने में प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कराया। तीन दिन बाद 18 जनवरी को पुलिस ने जयपुर से प्रमोद को गिरफ्तार किया। वहां उसने पुलिसवालों पर फायरिंग भी की। उसके पास से पिस्तौल और गोली जब्त की गई। तब से वह जयपुर जेल में बंद था। 11 मई को जयपुर पुलिस ने उसे धनबाद कोर्ट में प्रस्तुत किया, जिसके बाद उसे धनबाद जेल भेज दिया गया। महुदा पुलिस ने उसे तीन दिनों के रिमांड पर लिया है।