मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना
धनबाद | झारखंड चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। अनुबंध कर्मचारी अविनाश द्विवेदी, जिला आरसीएच कार्यालय धनबाद के अवकाश अवधि का रुका वेतन भुगतान, कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वर्षों से लंबित एसीपी व एमएसीपी का लाभ प्रदान करना, निलंबित लिपिक विनय कुमार स्वास्थ्य केंद्र निरसा को निलंबन मुक्त करना, डॉ जयंत कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची को प्रभार मुक्त करते हुए अनियमितता की जांच आदि मांगें दोहराईं।