पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दिखा छिनतई करनेवाला

बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दिखा छिनतई करनेवाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनईटांड़ कुम्हार पट्टी के राहुल कुमार से एक लाख रुपए की छिनतई करने बाले बाइक सवार अपराधी बैंक से से उसका पीछा कर रहे थे। हीरापुर एसबीआई के सीसीटीवी कैमरे में एक अपराधी की तस्वीर है, जिसकी पीड़ित राहुल ने पहचान की। घटना के बाद राहुल ने पुलिस को बताया था कि उसके हाथ से रुपए छीनने वाले बाइक पर उक्त अपराधी पीछे बैठा था। वह नीले रंग का शर्ट पहना रखा था। वहीं शर्ट पहने अपराधी बैंक के सीसीटीवी कैमरा में दिखा है। धनसार पुलिस सीसीटीवी में कैद अपराधी की तस्वीर से खोजबीन शुरू कर दी। बता दे कि राहुल कुमार हीरापुर एसबीआई बैंक से एक लाख रुपया लेकर निकला था। कुम्हार पट्टी में घर के सामने बाइक खड़ा कर वह घर के अंदर जाने ही वाला था कि बाइकसवार अपराधी उसके हाथ से रुपए छीन कर भाग गए। उन्होंने धनसार थाने में शिकायत की है। राहुल के अनुसार रणधीर वर्मा चौक और झारखंड मैदान मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे से बाइक सवार दोनों अपराधियों की तस्वीर और बाइक का नंबर स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। पुलिस से उन्होंने फुटेज की जांच करने की मांग की।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा संदिग्ध।

खबरें और भी हैं...