पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंक का सायरन बजने से अफरातफरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बैंक मोड़ ओजोन प्लाजा में स्थित आंध्र बैंक का सायरन बजने से अफरातफरी मच गई। 20 मिनट तक सायरन बजता रहा। किसी अनहोनी का संदेह होने पर पहले मॉल के गार्ड दौड़ कर बैंक पहुंचे। बैंक के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बैंक मोड़ की गश्ती पार्टी भी पहुंच गई। इसके बाद बैंक के अधिकारी को भी बुलाया गया। अधिकारी बैंक पहुंच कर सायरन बंद किया। सायरन बजने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...