पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेगूसराय से पकड़े गए धनबाद में ठगी के 2 आरोपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | विशनपुर की महिला से लाटरी मे एसयूवी देने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने बेगूसराय से दो को हिरासत में लिया है। वहीं सरगना के नवादा में होने के जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई है। ठगी करने वालों को यह संगठित गिरोह है। सरगना के पकड़े जाने के बाद पुलिस कई मामलों का उद्भदेन कर सकती है। बता दे कि ठगों ने महिला को लॉटरी में एसयूवी निकलने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी की थी। उक्त राशि महिला बिना बताए मां-पिता और पति के बैंक खाते से निकाल कर ठगों के बैंक खाते में डाला था। झांसा देकर ठग धीरे-धीरे 12 लाख रुपए ले लेने के बाद महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

खबरें और भी हैं...