पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • नाच गाने और खेल कूद के बीच हुनर सीख रहे नन्हे मुन्ने

नाच-गाने और खेल-कूद के बीच हुनर सीख रहे नन्हे-मुन्ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के स्कूलों में समर कैंप की धूम है। उनमें बच्चे खूब मस्ती कर रहे हैं और हुनर भी सीख रहे हैं। डीएवी कोयलानगर में कैंप के दूसरे दिन करीब 250 बच्चों ने खूब मस्ती की। संगीत शिक्षक इंद्रनील मुखर्जी और सीपी मिश्रा ने बच्चों को तबला वादन और गायन की शिक्षा दी। कला शिक्षक सचिन कुमार और अन्य ने बच्चों को पेंटिंग के टिप्स दिए। कैंप में बच्चों को योग, नृत्य और विभिन्न खेलों की भी जानकारी हासिल की। प्राचार्य एके पांडेय, आरके सिंह, राजेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र, सुनीता आदि ने भी इसमें शिरकत की।

किड्स आर अस प्ले एंड नर्सरी स्कूल मे समर कैंप

मटकुरिया स्थित इस स्कूल में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों के बीच कई गतिविधियां कराई गईं। स्कूल की संचालक अंजू गंडोत्रा और वंदना शाहाबादी ने बताया कि कैंप में 50 बच्चे शामिल हुए हैं। सभी गतिविधियां क्लासरूम के बाहर बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए कराई जा रही हैं। बच्चों को सेल्फ डिफेंस, योगा और मेडिटेशन, स्ट्रेस मैनेजमेंट, बॉलीवुड डांसिंग आदि की जानकारी दी जा रही है।

समर कैंप में बच्चों ने सीखा गिटार बजाना

धनबाद | जिला स्कूल मैदान में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन बुधवार को बच्चों को संगीत की शिक्षा दी गई। बच्चों को गिटार बजाना और गाना गाने की तरकीब बताई गई। कैंप का आयोजन सामाजिक संस्था उद्‌भव एक नई सोच ने किया है। संस्था पिछले तीन वर्षों से गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क समर कैंप आयोजित कर रही है। इसके सचिव शशि पांडे ने बताया कि बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में कुछ नया सिखाना, उनकी प्रतिभा को निखारना ही इसका मकसद है।

डीएवी कोयलानगर में चल रहे समर कैंप में अपनी बनाई कलाकृतियों के साथ बच्चे।

नारायणीज किड्स प्ले स्कूल मे समर कैंप

नारायणीज किड्स प्ले स्कूल के समर कैंप में शामिल बच्चे और शिक्षिकाएं।

धनबाद | स्कूल की तीनों शाखाओं के बच्चों के लिए हाउसिंग कॉलोनी स्थित शाखा में समर कैंप चल रहा है। इसमें बच्चों ने बुधवार को जुंबा डांस और व्यायाम का प्रशिक्षण हासिल किया। लिटिल मास्टर शेफ इवेंट में बच्चों ने बिना गैस के कई कुकिंग आइटम बनाने का प्रशिक्षण लिया। मौके पर तीनों शाखाओं की शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...