धनबाद | आईआईटी आईएसएम धनबाद का 38वां दीक्षांत समारोह 18 और 19 जून को होगा। पहले दिन का समारोह 2016 बैच और दूसरे दिन का समारोह 2017 बैच के स्टूडेंट्स के लिए होगा। समारोह में स्टूडेंट्स को डिग्री और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में संस्थान प्रबंधन ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। रजिस्ट्रार डॉ एमके सिंह ने इसकी सूचना चेयरमैन, निदेशक, बीओजी के सदस्य, सीनेट के सदस्य, सभी डीन, एसोसिएट डीन, वेबमास्टर समेत सभी संबंधित विभागों को दे दी है।