पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाईकोर्ट में टली बाजार फीस मामले की सुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | झारखंड हाई कोर्ट में झमाडा बाजार फीस मामले की सुनवाई तकनीकी कारणों से गुरुवार को नहीं हो सकी। सुनवाई के समय कोर्ट में मौजूद झमाडा के अधिकारियों का कहना है कि एसी मिश्रा और र|ाकर भेंगरा के डबल बेंच-2 ने तकनीकी कारणों से मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि बाजार फीस मामले में कोल इंडिया, सेल सहित 34 कंपनियों ने हाई कोर्ट में स्टे ऑर्डर के लिए याचिका दायर की है।

सद्‌भाव आउटसोर्सिंग मामले में बहस पूरी, आॅर्डर 22 को

धनबाद | सद्‌भाव आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट में गाेलीबारी के मामले में आरोपी एकलव्य सिंह के डिस्चार्ज पिटीशन पर अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस गुरुवार को पूरी हो गई। एडीजे 14 आलोक कुमार दूबे की अदालत ने ऑर्डर के लिए 22 मई की तारीख तय की। मामला 18 अक्टूबर 2016 का है।

दुराचारी पिता के खिलाफ बेटी ने दर्ज कराया बयान

धनबाद | दुराचारी पिता के खिलाफ बेटी ने स्पेशल पॉक्सो जज पीयूष कुमार के कोर्ट में गुरुवार को गवाही दी। इसमें बेटी ने कहा कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसी की वजह से वह गर्भवती हुई और फिर बेटी को जन्म दिया। 11 नवंबर 2017 को रामकनाली (कतरास) थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

खबरें और भी हैं...