धनबाद | पुटकी में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची एक किशोरी को बुधवार देर रात पुटकी पुलिस के गश्ती दल ने देखा। पूछताछ में उसने खुद को सिजुआ की रहनेवाली बताया। देर रात पुलिस ने किशोरी को चाइल्डलाइन को सौंप दिया था। उसे गुरुवार को सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया गया। किशोरी ने सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारियों को बताया कि वह पुटकी ही रहने वाली है। कमेटी के सदस्यों ने किशोरी के परिजनों को बुलाया, लेकिन उनके साथ जाने से किशोरी ने मना कर दिया। उसे गोल बिल्डिंग स्थित बालिका होप होम में रखा गया है। पीएमसीएच में शुक्रवार को हेल्थ चेकअप कराया जाएगा।