धनबाद | एमपीएल रेललाइन में जमीन देने वाले लोगों के लिए अच्छा खबर है। अधिग्रहित जमीन के बदले जल्द मुआवजा दिया जाएगा। राज्य सरकार बनाम एमपीएल सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुआवजा भुगतान का आदेश दिया है। इसके बाद प्रशासन रेस हो गया है। जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। ज्ञात हो कि कुमारधुबी रेलवे स्टेशन से एमपीएल तक रेललाइन बिछनी थी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण होना था। 600 से अधिक लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। जमीन का मुआवजा भुगतान हो ही रहा था, तभी अनियमितता व घोटाला का आरोप लगने लगा। जांच में घोटाला सही पाया गया। जिसके बाद मुआवजा वितरण बंद कर दिया गया था।