पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • विज्ञान मेले में बच्चों ने समझे विज्ञान के रहस्य

विज्ञान मेले में बच्चों ने समझे विज्ञान के रहस्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को मध्य विद्यालय सराय ढेला कोलवाशरी में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान के 32 मॉडल प्रदर्शित किए गए। मॉडल के माध्यम से विज्ञान के रहस्य को समझाने की कोशिश की गई। प्रदर्शनी में छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान मेले का शुभारंभ बीसीसीएल (सीसीडब्ल्यूओ ) के ऑफिस सुपरिटेंडेंट राजेंद्र प्रसाद ने किया। प्रदर्शनी का आयोजन चार दिनों के प्रशिक्षण के बाद किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के प्रशांत मिश्रा समेत पूरी टीम का काफी सराहनीय योगदान रहा। मौके पर स्कूल प्रधान रामसुभग प्रसाद, बीआरपी सोमनाथ प्रसाद, सीआरपी महेश प्रसाद, लता विश्वकर्मा, शकुंतला कुमारी, नीलम कुमारी, पूजा प्रियदर्शनी, उषा दास आदि मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...