धनबाद | डीएवी कोयलानगर में चल रहे समर कैंप में गुरुवार को बच्चों को विभिन्न खेल और योगा का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा बच्चों ने कैंप में गायन, नृत्य, पेंटिंग आदि का भी प्रशिक्षण लिया। शुक्रवार को अंतिम दिन बच्चों को वाल पेंटिंग के गुर सिखाए जाएंगे।