पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • नमाजी आज रममान में जुम्मे की पहली नमाज अदा करेंगे

नमाजी आज रममान में जुम्मे की पहली नमाज अदा करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पवित्र रमजान के पहले दिन गुरुवार को रोजदारों ने रोजा रखा। इस अवसर पर शहर और आसपास के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुबह से ही चहल पहल रहा। इस अवसर पर मस्जिदों में नमाज अदा के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को पवित्र रमजान पर जुम्मे की पहली नमाज अदा की जाएगी। जुम्मे की पहली नमाज अदा को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में उत्साह का वातावरण है।

गुरुवार को दिन भर रोजा रखने के बाद शाम में इफ्तार पार्टी अायोजित की गई। लोगों ने एक साथ मिलकर अन्न- जल ग्रहण कर उस दिन का रोजा तोड़ा। इस अवसर पर मस्जिदों में इफ्तार की नमाज अदा की गई। इसके बाद रात 8 बजे ईशा की नमाज अदा की गई। इसके बाद रात 8:30 बजे तराबी का दौर शुरू हुआ। बच्चे-बुजूर्ग एवं नौजवान लोग नमाज अदा की। विभिन्न मस्जिदों के मौलवियों ने तराबी की नमाज अदा करवाई। लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह ताला से परिवारों की सलामती की दुआएं मांगी। वासेपुर बड़ी मस्जिद, शमशेर नगर मस्जिद, पुराना बाजार मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में तराबी आयोजित की। मौलाना ने कुरान के विभिन्न प्रसंगों को विस्तार से बताया। रमजान एवं रोजा के महत्व पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...