गोविंदपुर|नरसिंह नारायण उच्च विद्यालय बागसुमा में शुक्रवार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनबाद टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज निरसा के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के छात्रों के साथ गांव में जन जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक भी हुआ। प्रधानाध्यापक अवधेश रमण ने कहा कि बेटियों को पढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम में रमेश भारती, तापस मंडल, आफताब, रेखा, मीणा, गीता, रिया, सुचित्रा, अनुमिता, नयंत्रा आदि शामिल थे।