पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैशन शो में कैटवाक कर बच्चों ने किया मुग्ध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | नारायणीज किड्ज प्ले स्कूल, हाउसिंग कॉलोनी में समर कैंप के पांचवे दिन शुक्रवार को फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-मुन्नों ने रैंप पर कैटवॉक कर सबको मुग्ध कर दिया। इस दौरान बच्चों को मिस नारायणी किड्ज, मास्टर नारायणी किड्ज समेत विभिन्न टाइटल भी दिए गए। अंत में बच्चों का प्रोफेशनल फोटो शूट भी कराया गया। स्कूल की निदेशक सुमन जालान ने बताया कि कैंप का आयोजन बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए किया गया था। कैंप में स्कूल की तीनों शाखाओं के बच्चे शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...