पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • असर्फी में 24 घंटे उपलब्ध होंगे डीएम कार्डियोलॉजिस्ट

असर्फी में 24 घंटे उपलब्ध होंगे डीएम कार्डियोलॉजिस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | असर्फी अस्पताल में शुक्रवार को नए डीएम कार्डियोलोजिस्ट डॉ सूरज हनुमंत चावान ने योगदान दिया। पूर्व डीएम कार्डियोलोजिस्ट डॉ अजय अग्रवाल फैलोशिप के लिए बाहर गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ सूरज हनुमन्त चावान हैदराबाद के रहने वाले हैं। इन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई बी जे मेडिकल कॉलेज, पूना से किया है। उसके बाद एम. डी. मेडिसिन और डी. एम. कार्डियोलॉजी की डिग्री प्राप्त की। बताया कि अस्पताल में 24 घंटे डीएम कार्डियोलोजिस्ट उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार के हृदय रोग से संबंधित त्वरित उपचार की सुविधा है। यहां फिलिप्स कंपनी की उन्नत कैथलैब है, जिससे समय पर मरीज का एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेस मेकर, हॉल्टर द्वार मरीज का उपचार किया जाता है। इसके कारण अब धनबाद व आस-पास के जिलो के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं। ऐसे मरीज इलाज भी असर्फी अस्पताल में उचित दर पर किया जा रहा है। अब अशर्फी हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत हृदय रोग से संबंधित व्यक्ति निशुल्क उपचार करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...