रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को रोजेदारों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की अौर अमन-शांति की दुआ मांगी। वासेपुर की बड़ी मस्जिद, वासेपुर की नूरी मस्जिद, पुराना बाजार की जामा मस्जिद, नया बाजार की मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। पहले जुमे पर शहर और आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में उत्साह का माहौल रहा। बच्चे-बुजुर्ग और नौजवान स्नान आदि के बाद जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। शाम में भी नमाज के बाद इफ्तार किया। फिर रात में मस्जिदों में तराबी का जुटान हुआ। इमामों ने कुरान के विभिन्न प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।