पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • चित्रांश परिवार कल करेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन

चित्रांश परिवार कल करेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह सह चित्रांश विचार समागम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस समागम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय भी शामिल होंगे। पहली बार धनबाद आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को महासभा के जिलाध्यक्ष डीएन प्रसाद ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि अभिनंदन समारोह सह चित्रांश विचार समागम में दो हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। उस दिन समाज के वैसे लोगों को भी पुष्प देकर सम्मानित और बधाई दी जाएगी जिनका उस दिन जन्मदिन या शादी की सालगिरह होगी। इस समारोह में विशेष तौर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रो रीता वर्मा, पूर्व विधायक ओपी लाल और विधायक राज सिन्हा समेत महासभा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल का मुख्य द्वार शहीद एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा के नाम होगा। डीएन प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर 11 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया।

डीएन प्रसाद के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में एन के कर्ण, अरविंद सिन्हा,किशोर कुमार,विजेंद्र कुमार,पीएनपी सिन्हा,प्रदीप मोहन सहाय,रीता लाल,जितेन्द्र कुमार सिन्हा और पीसीएल दास शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावे स्वागत समिति और कई उप समितियों का गठन किया गया है। जिसमें वित्त समिति, भोजन,हॉल प्रबंधन, सांस्कृतिक समिति और चिकित्सा समिति का गठन किया गया है। इसके अलावे मीडिया समिति और स्मारिका समिति का भी गठन किया गया है।

खबरें और भी हैं...