पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

30 दिव्यांग बच्चों का होगा बीमा, बनेगा यूआईडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहला कदम स्कूल, धनसार में 30 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को निरामय हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड और यूआईडी कार्ड से संबंधित कागजात सौंपे गए। कार्यक्रम में एडीएम धनबाद (आपूर्ति) शशी झा ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को सरकारी सुविधाओं और अनुदान का लाभ लेना चाहिए।

पहला कदम का प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है। पहला कदम का हर कदम पूरी निष्ठा और सच्चाई से आगे की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान शिक्षक अनवारुल हक़ ने अभिभावकों को यूआईडी कार्ड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में रमा अग्रवाल ने अपनी बेटी सानिया का स्पेशल जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। मौके पर निर्मला तुल्सयान, निर्मला अग्रवाल, अनिता अग्रवाल आदि मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...