पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कोयला भवन में वातानुकूलित जलपान गृह का सीएमडी ने किया उद‌्घाटन

कोयला भवन में वातानुकूलित जलपान गृह का सीएमडी ने किया उद‌्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीसीसीएल के मुख्यालय कोयला भवन में शुक्रवार को सीएमडी अजय कुमार सिंह ने वातानुकूलित जलपान गृह का फीता काट कर उद्‌घाटन किया। उद्‌घाटन के मौके पर निदेशक (संचालन) देवल गंगोपाध्याय, निदेशक (वित्त) केएस राजशेखर, निदेशक तकनीकी (संचालन) एनके त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी के अतिरिक्त यूनियन की ओर से भुवनेश्वर सिंह, ओम सिंह उपस्थित थे। सीएमडी ने कहा कि कोयला भवन में पिछले काफी दिनों से जलपान गृह बंद रहने के कारण यहां काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और बाहर से आनेवालों को काफी परेशानी होती थी, पर अब नहीं होगी। उन्होंने जलपान गृह के व्यवस्थापक को ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का निर्देश दिया। मौके पर प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष एस एन सिन्हा, मुख्य प्रबंधक (सिविल) मनोज कुमार, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) कुमार मनोज, अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक कार्यालय के ओएसडी मुकेश कुमार तथा प्रशासन विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...