पत्नी से झगड़े के बाद काटी कलाई, पीएमसीएच में भर्ती
धनबाद | भूली निवासी 30 वर्षीय आलोक रवानी ने सोमवार को आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती आलोक ने बताया कि वह बेंगलुरू में रहकर काम करता था। प|ी से अक्सर झगड़ा होता है। जरूरतें पूरी नहीं होने के मुद्दे पर फोन पर भी झगड़ा होता है। वह रविवार को ही बेंगलुरू से अपने घर आया था। आते ही उसका प|ी से झगड़ा हो गया। इसी के गुस्से में आलोक ने ब्लेड से बाएं हाथ की कलाई और गला काट लिया। उसका इलाज अस्पताल के इमरजेंसी में चल रहा है। पुलिस को खबर दे दी गई है।