धनबाद | शहर के सिटी सेंटर के पास स्थित एक होटल में रविवार की रात 12 बजे तक नशे में धुत युवकों ने हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वेटर की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची धनबाद थाने की पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। रातभर सभी को थाने में ही रखा। सोमवार को समझौता होने के बाद उन्हें पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात युवक उस समय रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जब वह बंद होने वाला था। इसके बावजूद उन्होंने चिकन और अन्य डिसेज का ऑर्डर दिया। मैनेजर ने कहा कि रेस्टोरेंट बंद हो चुका है और अब वे उनका ऑर्डर पूरा नहीं कर सकेंगे। इस पर युवकों ने गुस्से में वेटर को पीट डाला। फिर वे सड़क पर भी हंगामा करने लगे।