पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, दो गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटी रोड पर कौआबांध के पास हुआ हादसा

भास्कर न्यूज | गोविंदपुर

गोविंदपुर-बरवाअड्‌डा जीटी रोड पर कौआबांध में सोमवार की देर रात दो ट्रकों की चक्कर में एक ड्राइवर की मौैके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक गोविंदपुर से बरवाअड्‌डा की ओर जा रहा था।

कौआबांध ढाल पर ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे ट्रक असंतुलित हो गया व डिवाइडर टपकर गोविंदपुर की ओर आ रहे दूसरे ट्रक से सीधे टकरा गई। इससे दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा एक-दूसरे से बुरी तरह फंस गया। इस भिड़ंत में एक चालक का धर कटकर सड़क पर गिर गया, जबकि सिर स्टीयरिंग पर ही फंसा रहा।

ट्रक पर सवार दो व्यकित फंसे हुए थे। घटना की खबर पाकर थानेदार मनोज कुमार, एसएन तिवारी आदि दल.बल के साथ क्रेन लेकर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों की सहायता से दोनों घायलों को बाहर निकाला। दोनों को एबुंलेंस से पीएससीएच धनबाद भिजवाया। दोनों घायलों की हालत गंभीर है। इस घटना से एक घंटे तक कोलकाता लेन पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। क्रेन से बीच सड़क पर लगे दोनों ट्रकों को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।

खबरें और भी हैं...