पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • प्रेमी की तलाश में दिल्ली से दोबारा धनबाद आई 70 वर्षीया महिला

प्रेमी की तलाश में दिल्ली से दोबारा धनबाद आई 70 वर्षीया महिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | दिल्ली की रहने वाली 70 वर्षीया महिला दोबारा सोमवार को धनबाद पहुंची। उन्होंने अपने प्रेमी अर्जुन पांडेय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए महिला थाने में डेरा डाल दिया। पुलिस को आवेदन देकर बताया कि साथ जिंदगी बिताने का झांसा देकर प्रेमी ने उसे दिल्ली से धनबाद बुलाया और भाग गया। महिला ने बताया कि वह 20 अप्रैल को भी धनबाद आई थी। स्टेशन के पास एक होटल में रातभर प्रेमी के साथ रही थी, लेकिन सुबह होते ही वह होटल से भाग गया। महिला का आरोप है कि उसके प्रेमी ने कई अन्य महिलाओं को भी झांसा दिया है। महिला उस वक्त प्रेमी को खोजने के लिए तीन-चार दिनों तक धनबाद में रही थी और फिर दिल्ली चली गई थी। इस बार वह लगेज के साथ आई है। उनका कहना है कि प्रेमी या तो उसे स्वीकार करे या फिर पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे।

खबरें और भी हैं...