धनबाद | जैक की ओर से इंटर कला का मूल्यांकन धनबाद के हाई स्कूल धनबाद में 14 मई से शुरू है। हालांकि नियुक्त किए गए 50 से अधिक शिक्षकों ने योगदान ही नहीं किया है। सबसे खराब स्थिति अंग्रेजी विषय की है। इस विषय के सिर्फ टेबल तीन में मात्र एक शिक्षक रविंद्र कुमार पांडेय ने सह परीक्षक के रूप में योगदान किया है। वहीं साइकोलॉजी में 5, जियोग्राफी में एक, फिलास्फी में 4, संस्कृत में 4, होम साइंस में 2, उर्दू में 4, बंगाली में 4, हिस्ट्री में 12, सोशोलॉजी में 9, पॉलिटिकल साइंस में 3 शिक्षकों ने योगदान नहीं किया है। शेष सभी विषयों में शिक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे है।