धनबाद | धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री गोपाल प्रसाद ने साउथ बलिहारी स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्मारक उद्यान को ऐतिहासिक सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग प्रधानमंत्री से मांग की है। सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से यहां के लोग इसकी मांग कर रहे है,लेकिन अभी तक इस मांग को नजर अंदाज किया जाता रहा है। इस उद्यान में प्रत्येक साल 23 जनवरी को काफी संख्या में लोग नेताजी को श्रद्धांजलि देने जुटते है। नेताजी का अंतिम पड़ाव यहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री से धनबाद में इसकी घोषणा करने की अपील की है।