पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुबंध पर नियुक्त चिकित्सक मिले मंत्री से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | राज्य में अनुबंध पर बहाल चिकित्सक सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व विभाग के उप सचिव अभिषेक श्रीवास्तव से मिले। नियुक्ति के बाद चार माह से वेतन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए शीघ्र वेतन भुगतान का आग्रह किया। चिकित्सकों का नेतृत्व डॉ विकास कुमार राणा ने किया। डॉ राणा ने बताया कि मंत्री व अधिकारी ने शीघ्र वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है। बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण चिकित्सकों को परेशानी हो रही है। बताते चलें कि चार माह पहले राज्य के विभिन्न जिलों में अनुबंध पर 150 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी। इन चिकित्सकों को विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...