धनबाद | अमीर हाशमी के एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर छात्रों और पूर्व पदाधिकारियों ने बधाई दी है। सभी ने कहा की हाशमी के अध्यक्ष बनने पर संगठन मजबूत होगा और काफी संख्या में छात्र एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, छात्र संगठन की प्रभारी रूबी गुप्ता, फिरोज खान, एसएम हाशमी, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह आदि शामिल हैं।