पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • गर्मी छुट्टी में कॉलेजों में चलेंगी विशेष कक्षाएं

गर्मी छुट्टी में कॉलेजों में चलेंगी विशेष कक्षाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र में देरी के मद्देनजर सभी कॉलेजों को गर्मी छुट्टी में स्नातक के सेमेस्टर छह और पीजी के सेमेस्टर चार के स्टूडेंट के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने का निर्देश अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्य को दिया गया है। शिक्षक इसमें रुचि दिखाएं, इसके लिए हर तीन दिनों की ड्यूटी पर उन्हें एक दिन का ईएल दिया जाएगा। विवि प्रशासन के इस निर्देश पर जिले के कॉलेज के शिक्षकों से प्राचार्य राय ले रहे हैं। पीके राय कॉलेज में कई शिक्षक इसके लिए तैयार हैं। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में गर्मी छुट्टी में सिर्फ इंटर की कक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की गई है।

खबरें और भी हैं...