पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • गर्मी की छुट्टियाें में 4 दिनों की कटौती लेकिन पूजा की छुट्टियां 12 दिन बढ़ीं

गर्मी की छुट्टियाें में 4 दिनों की कटौती लेकिन पूजा की छुट्टियां 12 दिन बढ़ीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | विभिन्न शिक्षक संगठनों की मांगों के मद्देनजर विनोबा भावे विवि प्रशासन ने सत्र 2018-19 की छुट्टियों के कैलेंडर में आंशिक बदलाव कर नया कैलेंडर जारी किया है। नए कैलेंडर में गर्मी की छुट्टियों में 4 दिनों की कटौती की गई है, जबकि पूजा की छुट्टियां 12 दिन बढ़ा दी गई हैं। पहले गर्मी की छुट्टियां 21 मई से 27 जून तक (32 दिन) घोषित की गई थी। अब इसमें संशाेधन कर छुट्टियां 21 मई से 23 तक (29 दिन) कर दी गई हैं। वहीं, पहले जारी कैलेंडर में पूजा की छुट्टियां तीन अलग-अलग हिस्सों में कुल 20 दिन थीं। 15 से 22 अक्टूबर तक और 24 अक्टूबर को दुर्गा पूजा की छुट्टी 9 दिनों की, 5 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली और छठ पूजा की छुट्टी 11 दिनों की थी। संशोधन के बाद पूजा की छुट्टियां 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 32 दिनों की कर दी गई हैं। परीक्षा समेत सभी विभागों के एचओडी को नए छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक ही परीक्षाएं और कक्षाएं आयोजित करने का निर्देश दिया है। छुट्टियों के दौरान भी सभी अनुबंधित शिक्षकों से काम लेने का निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...