धनबाद | मैट्रिक और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को क्षतिपूरक अवकाश दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि हाई स्कूलों में 21 मई से 9 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित हैं। जिलों में मैट्रिक और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन भी चल रहा है। अगर छुट्टियां बढ़ाई जाती हैं, तो बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। इसलिए गर्मी की छुट्टियों के दौरान मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को क्षतिपूरक अवकाश देने का निर्णय लिया गया।