पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सभासद बने धनबाद के ज्वाला गुप्ता

प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सभासद बने धनबाद के ज्वाला गुप्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबाद जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव और झरिया से राज्य प्रतिनिधि ज्वाला प्रसाद गुप्ता को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का राष्ट्रीय सभासद (काउंसलर) बनाया गया है। वे 27 से 29 जुलाई तक केरल के कालिकट में आयोजित जनरल काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव होगा। साथ ही सालभर के बजट और प्रोजेक्ट पर चर्चा भी की जाएगी। ज्वाला को राष्ट्रीय सभासद बनाए जाने पर जिला संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष रंजन दास, मिथिलेश तिवारी, नेहरू हेंब्रम, उज्ज्वल तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, शिवेश झा, शिव भरत प्रसाद, राजेंद्र रजक, देवेश त्रिवेदी, जितेंद्र बर्णवाल, ओंकार तिवारी, राजकुमार ठाकुर, बृंदावन कुमार, रंजीत साहू, बिनोद दास, नरेंद्र मंडल, रतन, प्रवेंद्र, सोनू सिंह, पंकज, इमरान, प्रकाश, दीपक, पवन, रामकुमार, समीर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...