बाघमारा|बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइक की भिड़ंत में सिदपोकी निवासी विजय गोप तथा उसकी प|ी चंचला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची बाघमारा पुलिस ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल डूमरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पति विजय को छोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल प|ी चंचला देवी को सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार वाहन सहित फरार हो गया। घायल विजय ने बताया कि सिदपोकी स्थित घर से बाइक पर प|ी को लेकर डूमरा मोड़ किसी काम से आ रहे थे।