पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि युवाओं ने किया रक्तदान

कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि युवाओं ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | पूर्व पीएम राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस ने हाउसिंग कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत को दुनिया के पटल पर अहम स्थान दिलाने में राजीव गांधी का बड़ा योगदान रहा। देश में भी कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे उनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि आज जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर का इतना प्रसार हुआ है, उसकी नींव राजीव गांधी ने ही प्रधानमंत्री ने रखी थी। सभा में ओपी लाल, नवीन कुमार सिंह, भोला नाथ सिंह, मुख्तार खान, दिनेश सिंह, राम प्रवेश शर्मा, हरेंद्र शाही, जेपी यादव, बासुकीनाथ ठाकुर, कुमार संभव सिंह, मनोज यादव, प्रभाकर नोनिया, संध्या देवी, सविता देवी, विवेकानंद चौधरी, मनोज कुमार, प्रमोद सिंह, अनवर शमीम, राजेश कुमार, सदानंद तिवारी आदि भी मौजूद थे। इसके मौके पर युवा कांग्रेस ने रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड डोनेट किया।

खबरें और भी हैं...