पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • डीआरएम ने आतंकवाद से संघर्ष के लिए कर्मियों को दिलाई शपथ

डीआरएम ने आतंकवाद से संघर्ष के लिए कर्मियों को दिलाई शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | रेलवे ने भी पूर्व पीएम की पुण्य तिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई। डीआरएम अनिल कुमार मिश्र ने अपने कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद से लड़ने की शपथ दिलाई। सबने देश की रक्षा के लिए आतंकवाद और विघटनकारी शक्तियों का डटकर मुकाबला करने, अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में विश्वास रखते हुए राष्ट्रविरोधी ताकतों का सामना करने की शपथ ली। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि को रेलवे शहादत दिवस के रूप में मनाती है और कर्मी आतंकवाद से लड़ने की शपथ लेते हैं। शपथ लेने वालों में एडीआरएम एसएन नेगी, सीनियर डीओएम आधार राज भी शामिल थे।

एनएसयूआई ने भी किया याद

धनबाद | एनएसयूआई ने भी कोयला नगर में स्थित पूर्व पीएम राजीव गांधी के स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अमीर हाशमी ने की राजीव गांधी के जीवन प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने आतंकवाद से लड़ने के लिए कई कदम उठाए। इसलिए उनकी पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धांजलि देने वालों में विकास दुबे, सैयद शहजादा, अमीर खान, निशांत, मासूम, मेहराब आलम, सरफराज खान, विशाल सिंह, संजय सिंह, दीपक गुप्ता, सुनिल सिन्हा, अफजल हाशमी, शमीम खान आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...