पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्य तिथि सोमवार को बीसीसीएल के मुख्यालय कोयला भवन में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई। डीटी देवल गंगोपाध्याय की अध्यक्षता में बीसीसीएल के अधिकारियों और कर्मियों ने आतंकवाद तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली। सभी तरह के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, सभी वर्गों के बीच सद्भाव और सूझबूझ कायम करने तथा मानव मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का इरादा दोहराया। इससे पहले, कोयला नगर में स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कंपनी के निदेशक (संचालन) देवल गंगोपाध्याय, मुख्य सतर्कता अधिकारी कुमार अनिमेष, जीएम (कार्मिक/राजभाषा) राजपाल यादव, जीएम (वित्त) एनके अग्रवाल, जीएम (वित्त) मनो तफसील, जीएम (उत्खनन) जेपी ईश्वर, डीजीएम (कर्म स्था), बी सिंह, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) एसएन सिन्हा, जीएम (सिविल) टीसी एके सिन्हा, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) कुमार मनोज, सुरेंद्र भूषण आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।