धनबाद | राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से कवि स्व जगदीश प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें कुल 15 कवि शामिल हुए। गोष्ठी में स्व सिन्हा के बेटे सुनील कुमार सिन्हा ने ‘मेरे ससुर की बेटी, फेंके बेलन, फेंके लोटा थाली गीत से समागम बांध दिया। दिनेश चंद्र गुप्ता ‘रविकर’ और स्नेह प्रभा पांडे ने दोहे, डॉ संगीता नाथ, डॉ कविता विकास, मंजू रानी और सुमन मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किया वहीं अजय मिश्रा, अनंत महेंद्र, शंभू शरण मंडल ने गजल गाया। विष्णु देव महतो और जगबंधु ने कविता पाठ किया। डॉ मीतू सिन्हा ने अपनी हास्य कविता से महफिल में रंग भर दिया। मौके पर स्व सिन्हा की प|ी शांति देवी, रूपेश कुमार सिन्हा, अजय प्रकाश सिन्हा, शोभा सिन्हा, पूनम सिन्हा और मिलिंद पराशर आदि मौजूद थे।