पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • धर्म परिवर्तन राष्ट्रांतरण के समान : वीरेंद्र विमल

धर्म परिवर्तन राष्ट्रांतरण के समान : वीरेंद्र विमल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से आयोजित 10 दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन की शुरुआत सोमवार को हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। फिर योगाभ्यास और प्राणायाम सत्र आयोजित किया गया। सभी प्रशिक्षुओं को योगासन के गुर सिखाए गए। धर्मांतरण : चुनौती और निराकरण विषय पर वीरेंद्र विमल ने कहा कि यह राष्ट्रांतरण की तरह है। जब कोई व्यक्ति अपना धर्म बदलता है, तब वह भारत के प्रति शत्रुता की भावना पाल लेता है। इन धर्मांतरित लोगों का परावर्तन करना हैं। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में धर्म नारायण शर्मा ने हिन्दू समाज पर चतुर्दिक आक्रमण, आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद विषय पर अपनी बातें रखीं। कहा कि सीमा पार से आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। भारतीय विश्वविद्यालयों में भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं। उत्तर-पश्चिम की सीमा सुरक्षित नहीं है। आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद का मुख्य कारण यही है कि उन्हें राजनेताओं और सरकारों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में प्रोत्साहन मिलता है। इसे रोकना होगा।

खबरें और भी हैं...