धनबाद | कोयला कारोबारी और कांग्रेस के नेता सुरेश सिंह की हत्या के मामले में गवाह को कोर्ट में हाजिर कराने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा गया है। इस केस में आईओ सहित कई अन्य की गवाही नहीं हुई है। एडीजे 11 अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में सुनवाई लंबित है। इसमें आलोक वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, मोनू सिंह ट्रायल फेस कर रहे हैं। आरोपी शशि सिंह अब तक फरार है। 7 दिसंबर 2011 को धनबाद क्लब में एक रिशेप्शन पार्टी के दौरान सुरेश सिंह को गोली मारी दी गई थी।