पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ तुनुल हेंब्रम बने पीएमसीएच के अधीक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|डॉ तुनुल हेंब्रम को पीएमसीएच का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। निवर्तमान डॉ सिद्धार्थ सान्याल का तबादला मुख्यालय में कर दिया गया है। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। डॉ हेंब्रम अब तक गढ़वा के सिविल सर्जन के पद पर थे। उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को नया पद संभाल लेंगे। गौरतलब है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की आपत्ति के बाद राज्य सरकार ने डॉ सान्याल का स्थानांतरण किया है। उनके बाद पीजी की डिग्री नहीं होने और 10 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव नहीं होने पर एमसीआई को आपत्ति थी। इनके साथ-साथ कई अन्य आपत्तियों के बाद एमसीआई ने पीएमसीएच की मान्यता खत्म करने की सिफारिश कर दी थी। एमसीआई से मिले अल्टीमेटम के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

21 फरवरी को अधीक्षक बने थे डॉ सान्याल

डॉ सिद्धार्थ सान्याल को फरवरी में पीएमसीएच का अधीक्षक बनाया गया था। उन्होंने 21 फरवरी को पदभार संभाला था। संयोग है कि उनके स्थानांतरण की अधिसूचना तीन माह बाद मई महीने की 21 तारीख को ही जारी हुई। वे अब तक के अधीक्षकों में सबसे कम समय तक पीएमसीएच में रहे।

खबरें और भी हैं...