पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • केके पॉलिटेक्निक के छात्र ने सिंदरी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

केके पॉलिटेक्निक के छात्र ने सिंदरी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|सिंदरी के रांगामाटी निवासी लखीराम सोरेन के 20 वर्षीय बेटे संजय सोरेन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन सोमवार को उसे आनन-फानन में पीएमसीएच लाए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि संजय गोविंदपुर स्थित केके पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल ट्रेड में फर्स्ट सेमेस्टर का छात्र था। वह गोविंदपुर के ही एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार को उसने फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। पिता गोविंदपुर गए और बेटे को सिंदरी ले आए। सुबह जब वे जागे, तो बेटे को उसके कमरे में फांसी पर झूलता पाया।

खबरें और भी हैं...