गोविंदपुर|स्थानीय अमलाटांड़ गांव निवासी इकरामुल अंसारी को सफिउल्ला अंसारी उर्फ कबूतर ने मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसका इलाज पीएमसीएच धनबाद में चल रहा है। इकरामुल ने थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में कहा कि वह सफिउल्ला अंसारी की कार चलाता है। पिछले तीन माह से उसे मासिक भुगतान नहीं दिया गया है। जब उसने बकाए की मांग की तो उस पर हमला कर दिया गया। गोविन्दपुर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में इकरामुल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।