पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • पीएमसीएच में पदस्थापित डॉक्टर शरण के विदेश दौरे की होगी जांच

पीएमसीएच में पदस्थापित डॉक्टर शरण के विदेश दौरे की होगी जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाराज्य के पाटलीपुत्रा मेडिकल कालेज धनबाद में शिशु रोग विभाग में पदस्थापित डॉ. अनिल भूषण शरण के विदेश दौरे की जांच कराई जा रही है। आरोप है कि डॉ. अनिल वर्ष 2000 से 2006 तक विदेश में रहे और इस दौरान उन्होंने वहां नौकरी की। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, विदेश मंत्रालय को जांच के लिए पत्र लिखा है। डॉ. अनिल के पासपोर्ट की कॉपी भी भेजी गई है।

डॉ. अनिल ने विरोधाभासी तथ्य विभाग में जमा किए :पासपोर्ट कार्यालय को भेजे गए पत्र में विभाग की प्रधान सचिव ने लिखा है कि डॉ. अनिल भूषण शरण के संबंध में एक शिकायत पत्र सरकार को प्राप्त हुआ है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने विदेश में नौकरी की है। डॉ. अनिल की ओर से इस संबंध में विभाग में जवाब दिया गया है, लेकिन उसमें कई तथ्य विरोधाभासी हैं। उनके द्वारा विदेश जाने के संबंध में कोई सूचना विभाग को नहीं दी गई है। डॉ. शरण के द्वारा जो पासपोर्ट (नं. ए5496449) की प्रति दी गई है, जिसमें कोई भी इमीग्रेशन क्लीयरेंस का मुहर एवं वीसा अंकित नहीं है। ऐसे में डॉ. शरण के विदेश जाने की सत्यता एवं उनके पासपोर्ट की जांच आवश्यक है। खरे ने डॉ. शरण के विदेश जाने एवं विदेश से वापस लौटने के संबंध में जांच के बाद प्रतिवेदन (तिथिवार) विभाग को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

मैं विदेश नहीं गया, नौकरी की : इधर,डॉ. अनिल भूषण शरण ने कहा कि मैं विदेश नहीं गया। विभाग को भी अवाश्यक जानकारी दे दी गई है। विभाग क्या कर रहा है जानकारी नहीं है।

खबरें और भी हैं...