साढ़े 11 घंटे देर से शाम 4 बजे आएगी गंगा-सतलज एक्सप्रेस
धनबाद | मौसम में आई खराबी के कारण धनबाद आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चल रही हैं। 13308 डाउन गंगा-सतलज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े ग्यारह घंटे विलंब के साथ चल रही है। यह ट्रेन 17 मई को सुबह 4:55 बजे के बजाय शाम में 4:00 बजे आएगी। 13152 डाउन जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10 बज कर 18 मिनट के बजाय 16 घंटे विलंब के साथ चल रही है। यह ट्रेन 16 मई को दो बजे रात मे धनबाद आई। 13010 डाउन दून एक्सप्रेस सुबह 6 बजे धनबाद आएगी। यह ट्रेन आपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से चल रही है। 12321 अप हावड़ा-मुम्बई मेल अपने निर्धारित समय से 10 घंटा विलंब से चल रही है। यह ट्रेन गुरुवार को दोपहर 12 बजे आएगी। मुम्बई-हावड़ा मेल बुधवार को 11 घंटे की देरी से शाम में 6 बजे धनबाद पहुंची। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।