पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत में कई जगहों पर चांद दिखा, रोजा आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | वासेपुर बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना नौशाद अली नदवी का कहना है कि भारत में कई जगहों पर बुधवार की शाम चांद दिख गया है। आंध्रप्रदेश के कई शहरों में चांद देखे जाने की पुष्टि हुई है। चांद दिख जाने के कारण जो लोग पवित्र रमजान पर रोजा रखना चाहते हैं, गुरुवार की सुबह 3:37 बजे सेहरी करने के बाद रोजा शुरू कर देंगे। गुरुवार को ही विभिन्न मस्जिदों में तराबी की नमाज अदा की जाएगी। इस अवसर पर मस्जिदों में इमाम के नेतृत्व में नमाज अदा करने के बाद मस्जिद के इमाम तराबी पढ़ेंगे। गुरुवार की शाम 6:31 बजे रोजेदार इफ्तार करेंगे।

खबरें और भी हैं...